फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की बरामदगी को घेरा थाना , बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। समुदाय विशेष के युवक के किशोरी को ले जाने के मामले में पुलिस के ढिलमुल रवैये के खिलाफ फरिहा के लोगों का आक्रोश भड़क उठा। उन्होंने सोमवार को बाजार बंद रखा। जुलूस के रूप में पहुंचकर थाने का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि दो दिन में किशोरी बरामद नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। सीओ जसराना ने दो दिन का समय मांगा, तब जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए।
विज्ञापन


फरिहा थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को मंदिर से लौटते समय दूसरे समुदाय का युवक दो दिन पहले अपने साथ ले गया था। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी, तो पुलिस ने आरोपी युवक आकिल कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक पुलिस ने किशोरी की बरामदगी को कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। सोमवार को कस्बे के व्यापारियों ने पुलिस के सुस्त रवैये के खिलाफ बाजार बंद कर दिया।

सुबह करीब 11 बजे व्यापारी और भाजपा नेताओं के अलावा काफी संख्या में लोग थाना फरिहा पहुंचे और पुलिस के विरोध नारेबाजी कर थाने का घेराव किया। सूचना पर सीओ जसराना प्रेम प्रकाश यादव पुलिस फोर्स के साथ थाना पहुंच गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि किशोरी को बरामद करने के लिए दो दिन का समय दें। हालांकि लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


थाने के घेराव के समय वहां काफी भीड़ थी। तभी समुदाय विशेष के दो युवक वहां आ गए। उन्हें देखकर प्रदर्शनकारी भीड़ ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस और कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें थाने से बाहर निकाल दिया।

भाजपा नेता डॉ. अखिलेश शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री आरडी सिंह चौहान, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महेश चंद्र, बिल्लू जैन, प्रिंस जैन, प्रियांश जैन, अवधेश झा, सुरेंद्र सावन झा, अनिल झा, श्रीकांत झा, स्वर्णकार संगठन अध्यक्ष अंगद स्वर्णकार, अनिल स्वर्णकार, तरुण कुमार, दिनेश सोनी, गणेश सोनी, नवयुवक संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, जसराना नगर पंचायत चेयरमैन अवनीश गुप्ता, सिरसागंज पालिका चेयरमैन सोनी शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार चौहान, पंकज शर्मा, सतेंद्र भारद्वाज, बिकल्लू जैन, कुलभूषण जैन आदि मौजूद थे। थाना पुलिस के रवैये को लेकर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री आरडी सिंह चौहान की सीओ जसराना से काफी नोकझोंक हो गई। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें