फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल से मिले पार्षद, पार्षद निधि देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम पार्षदगण संगठन के संयोजक ने महामहिम राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर पार्षदों को मानदेय, पार्षद निधि देने की मांग उठाई। वहीं महापौर की हठधर्मिता रोकने की भी मांग की।
विज्ञापन


संयोजक कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कहा कि पार्षदों को हर माह 25 हजार रुपये मानदेय, 10 हजार रुपये पेट्रोल और ड्राइवर के दिए जाएं। पार्षदों को 10 हजार रुपये कंप्यूटर आपरेटर, मीटिंग और जनता से मिलने के लिए कार्यालय को बजट उपलध कराया जाए। हर माह 1100 रुपये हर दिन दैनिक भत्ता मिले।

वार्डों के विकास के लिए 22 लाख पार्षद निधि बजट के रूप में दी जाए। शहर के प्रमुख मार्ग, चौक, मंदिर, मस्जिद, पार्क, स्कूलों में प्रकाश, निर्माण, पेयजल व्यवस्था को अलग से बजट का प्रावधान किया जाए। नगर निगम चुनाव के बाद महापौर की हठधर्मिता से शहर की स्थिति बिगड़ती जा रही है, जिससे शहर की जनता परेशान है। राज्यपाल ने पार्षदों के मानदेय लागू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें