फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमर्ड केबल चोरी रोकने में बनी बड़ा हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में बिजली चोरी रोकने में आमर्ड केबल काफी हद तक कारगर सिद्ध हो रही है। विद्युत विभाग ने छह माह में 20 हजार कनेक्शनों पर आमर्ड लगवाने का कार्य कराया, जिससे विभाग को लाखों रुपये की ऊर्जा की बचत हुई है।
विज्ञापन


बिजली चोरी रोकने को विद्युत विभाग के अफसरों ने कई बार योजनाएं बनाईं, उन पर अमल भी हुआ। पहले बिजली चोरी रोकने के लिए एलटी लाइन के स्थान पर बंच केबिल डलवाईं। इसके बाद हर पोल पर बाक्स के जरिए कनेक्शन कराए, नए मीटर लगवाए लेकिन बिजली चोरी फिर भी नहीं रुकी। तब विद्युत विभाग ने नए सिरे से योजना बनाई, जिसमें शहर के सभी एक लाख कनेक्शनों पर विद्युत पोल से मीटर तक आमर्ड केबल से कनेक्शन कराने का निर्णय लिया।

शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विद्युत विभाग से दिसंबर-17 से शहर में आमर्ड केबल से कनेक्शन कराने का काम कराया। विद्युत पोल से मीटर तक पूरी केबल नजर आए, इसकी कर्मचारियों को हिदायत दी गई। विभाग ने छह माह में करीब 286 लाख रुपये खर्च कर 20 हजार से अधिक कनेक्शनों पर आमर्ड केबल लगाने का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


छह माह में विद्युत विभाग ने आमर्ड केबल से कनेक्शन कराकर अब तक 4.26 लाख की ऊर्जा की बचत की है। आमर्ड केबल से कनेक्शन कराने के बाद जहां बिजली चोरी का ग्राफ गिरा है, वहीं विद्युत विभाग को करोड़ों रुपये का राजस्व अधिक मिल रहा है। विभागीय अफसरों का कहना है कि छह माह से कराए जा रहे कार्य के बाद विभाग को पांच-छह करोड़ तक राजस्व में बढ़ोत्तरी हुई है। आमर्ड केबल से कनेक्शन होने के कारण तमाम ऐसे उपभोक्ता सामने आए हैं, जो अब तक बिना कनेक्शन बिजली का प्रयोग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें