फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल की कीमतों ने जेब पर बढ़ा दिया बोझ, मध्यमवर्गीय की बढ़ी टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इस बढ़ोत्तरी का रसोई पर भी असर पड़ सकता है। पेट्रोल की कीमत 77.98 रुपये और डीजल के 68.50 रुपये है। हर आदमी इस बढ़ोत्तरी से परेशान है।
विज्ञापन


करीब आठ दिनों में पेट्रोल-डीजल के रेट ढाई से तीन रुपये तक बढ़ गए हैं। इससे वाहन चालक खासे परेशान हैं। ट्रांसपोर्ट मोटर यूनियन के सचिव दीपक शर्मा का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के रेट निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। यहां से मद्रास गाड़ी भेजने पर करीब 833 लीटर डीजल खर्च होता है, जो करीब 56 हजार रुपये का बैठता है। यदि पेट्रोल-डत्र्जल के जल्द रेट न घटे तो हमें भी भाड़ा बढ़ाने पर विचार करना पड़ेगा। इस हिसाब से आने-जाने का एक चक्कर पूरा करने पर 12 से 15 हजार का अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा। इसका सीधा आम जनता से जुुड़ी वस्तुओं पर पड़ेगा।

राजा का ताल स्थित भगवती फिलिंग सीएनजी स्टेशन के मैनेजर वंश दुबे का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के कारण सीएनजी की गाड़ियाें में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, क्योंकि पेट्रोल-डीजल की अपेक्षा सीएनजी सस्ता होने के कारण अब लोग इसे प्राथमिकता दे रहे हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी। जबकि यहां सीएनजी के दो ही पेट्रोल पंप हैं।
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियों हर कोई बाहर घूमने का प्रोग्राम बना हुआ था, परंतु पेट्रोल-डीजल की रेट में बढ़ोत्तरी होने के कारण ट्रेवल एजेंसियों ने टूर पैकजे भी महंगे कर दिए हैं, जिससे तमाम लोग टूर कैंसिल कर रहे हैं। जैसे पूर्व में अलीगढ़ कोई गाड़ी 2500 में जाती थी तो वह अब 3000 रुपये, मथुरा के लिए 2000 से बढ़कर 2500, आगरा के लिए 1200 से बढ़कर 1600, इटावा के लिए 1800 से बढ़कर 2200 रुपये तक किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें