फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटवन चौकी प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। शराब माफिया से याराने में एसएसपी ने पूरी कोटवन पुलिस चौकी को ही नाप दिया है। चौकी प्रभारी और यहां तैनात सभी 15 पुलिस वालों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी की गुप्त जांच में शराब तस्करों से चौकी प्रभारी और सिपाहियों की संलिप्तता उजागर होने पर यह बड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


हरियाणा बार्डर से जुड़े कोसीकलां का कोटवन शराब तस्करों के लिए सबसे मुफीद साबित हो रहा है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की शराब बेखौफ तस्करी करके कोटवन के रास्ते से मथुरा पहुंच रही थी। इसमें पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े होने लगे। इसकी शिकायत एसएसपी प्रभाकर चौधरी को मिली। एसएसपी ने गुप्त जांच कराई तो कोटवन चौकी प्रभारी और 15 सिपाहियों की संलिप्तता उजागर हुई।

एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कोटवन चौकी संलिप्तता शराब तस्करों से पाई गई है। इसी के चलते चौकी प्रभारी और 15 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन


यह हुए लाइन हाजिर

- अमरपाल सिंह चौकी प्रभारी के अलावा सिपाही अभिनव, मोनू राठी, संदीप कुमार, अभय मलिक, सागर पंवार, रोबिन सिंह, अंकुर पंवार, गजेेंद्र, राजकुमार, रिंकू, अनुज कुमार, संदीप कुमार, नेत्रपाल, विनय, कृष्णपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें