फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
death - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। खेत पर सो रहे दस वर्षीय बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में बालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना मलावन क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी इंदल सिंह के खेत पर फसल की गहाई हो रही थी। रात में इंदल सिंह का दस वर्षीय बेटा प्रांशु तिरपाल ओढ़कर खेत पर सो गया। तभी ट्रैक्टर उस पर चढ़ गया, जिससे दबकर वह घायल हो गया।

परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर घनश्याम निवासी मोहित पुत्र रामबाबू बाइक से शहर के पीपल अड्डा से गुजर रहा था। तभी ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें