एटा। एटा कासगंज जनपद के आठ वार्ड के 13 डायरेक्टर पदों पर हुए एकल नामांकन के साथ ही सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। सभापति उपसभापति का चुनाव 11 मई को किया जाएगा।
दोनों जिलों में 99 बैंक प्रतिनिधि हैं। आठ वार्ड से 15 डायरेक्टर चुने जाने थे। इनमें एक डायरेक्टर जहां शासन द्वारा नामित किया जाता है वहीं एआर कोपरेटिव पदेन डायरेक्टर होते हैं। ऐसे में 13 पदों के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी।
तेरह नामांकन दाखिल होने के साथ ही सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। सहकारी बैंक के डीजीएम हरीबाबू भारतीय के अनुसार पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार 11 मई को सभापति एवं उपसभापति पदों के लिए नामांकन एवं निर्वाचन किया जाएगा। निर्विरोध निर्वाचित डायरेक्टर्स में मीना शुक्ला, जय प्रकाश, जयवीर सिंह, धीरज, भूपेंद्र सिंह, मुकेश कुमार पाठक, सुदेश कुमार, भरत कुमार, अखिलेश कुमार, रामगोपाल सिंह, उपासना सिंह, श्यामवीर सिंह एवं रमाकांत शामिल हैं।