फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की पीट कर हत्या, शव घर के बाहर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/एका। थाना एका क्षेत्र के गांव उड़ेसर में ग्रामीण की पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव उसकी घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी होते ही सीओ जसराना गांव में पहुंचे। मृतक के बेटे ने ग्राम प्रधान एंव उसके दो बेटों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना एका के उड़ेसर निवासी सुरेशचंद्र (55) पुत्र बलवंत सिंह के बेटे दिनेश ने बताया कि रविवार शाम ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र दिवाकर बुला ले गया था। आरोप है कि शराब पिलाने के बाद पीट-पीट कर एवं गला दबाकर हत्या कर दी और शव उसकी के घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। मृतक की पत्नी एवं बेटी पूनम ने शव घर के बाहर पड़ा देखा तो कोहराम मच गया।

बेटी ने वारदात की सूचना दिल्ली में रह रहे दिनेश को दी। दिनेश ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। सीओ जसराना प्रेम प्रकाश, एसओ एका विजय कुमार गौतम मौके पर पहुंचे और शव पीएम के लिए भेजा। मृतक के बेटे दिनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने उड़ेसर ग्राम पंचायत के प्रधान हरिश्चंद्र एवं उनके बेटे रंजीत एवं जीतू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ एका विजय कुमार गौतम ने कहा पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें