फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग नगरी की सियासी जमीन पर हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार को जिले की सियासी जमीन पर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन से पहले सपा समर्थित 12 जिला पंचायत सदस्य भाजपा के खेमे में चले गए। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने खुली सभा में अपनी ही पार्टी के विधायक हरिओम यादव पर आठ से दस करोड़ तक की डील करके सपा समर्थित सदस्यों को भाजपा को बेचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन था। रविवार रात को भाजपा ने जसराना से सपा के पूर्व विधायक रामवीर यादव के पुत्र अमोल यादव को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। सपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू को प्रत्याशी बनाया था लेकिन शासन के द्वारा छोटू की सदस्यता खत्म करने के बाद सपा नया उम्मीदवार तय करने पर मंथन कर रही थी। छोटू की सदस्यता खत्म करने, विधायक हरिओम यादव सहित सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों पर लगातार मुकदमे दर्ज करने के विरोध में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर भाजपा सरकार के खिलाफ सभा बुलाई थी।

सभा तो सरकार के खिलाफ आयोजित थी लेकिन रविवार रात को अमोल यादव की घोषणा के साथ ऐसे सियासी समीकरण बने कि सुबह होते-होते भाजपा के खिलाफ आयोजित सभा सपा के ही विधायक हरिओम यादव के विरोध में तब्दील हो गई। सभा स्थल पर खुले मंच से सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को आठ से दस करोड़ की डील करके भाजपा को बेचने का आरोप उन्होंने सपा विधायक हरिओम यादव पर लगाया। सभा का संचालन महासचिव शिवप्रताप सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन


मंच पर एमएलसी डा. असीम यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव, एमएलसी अरविंद्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष सुमनदेवी सविता, सपा महानगर अध्यक्ष शमशाद बाबा, एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव, सपा के पूर्व प्रदेश सचिव राज नरायन गुप्ता मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक रमेश चंद्र चंचल, युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूरी सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर राजीव यादव, चौधरी संजय यादव, एहतशाम अली बाबर, जिला उपाध्यक्ष विजय आर्या, अंशुल विक्रम सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।

नाम लिए बगैर रामगोपाल यादव ने शिवपाल यादव का नाम तो नहीं लिया लेकिन साफ-साफ कहा कि मैं जानता हूं यह पूरी रणनीति इटावा से बनी है। सभा के बाद रामगोपाल यादव से पार्टी को दगा देने वाले विधायक हरिओम यादव के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में पूछा तो रामगोपाल यादव ने कहा कि अभी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें