फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों पुलिस ने दो शस्त्र तस्कर दबोचे

विज्ञापन
सोरों पुलिस ने दो शस्त्र तस्कर दबोचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। सोरों पुलिस ने गुरुवार को बिहार के मुंगेर में बनीं 32 बोर की दो पिस्टलें एवं भरगैन में बने दह तमंचे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से चोरी की बाइक एवं नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया है। पुलिस ने सोरों इलाके में बेचे गए तमंचे के चार खरीदारों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस ने दो तस्कर और चार खरीदारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार रात सोरों कोतवाली निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, एसआई सत्यबिहारी सारस्वत, एसआई राजवीर सिंह अपनी टीम के साथ सोरों-सहावर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर आदिल पुत्र अनवर निवासी लहरा रोड बड़ा बाजार मस्जिद के पास एवं आमिर पुत्र गुलाम हुसैन निवासी मोहल्ला मढ़ई बाइक पर आ रहे थे।

पुलिस ने दोनों को रोका तो दोनों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में आदिल और आमिर से एक-एक 32 बोर की पिस्टल, 3-3 तमंचे 315 बोर, कारतूस बरामद किए। दोनों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि चार तमंचे दिवाकर, जितेंद्र, ऋषि निवासी मोहल्ला कटरामठ और एक तमंचा दयाराम निवासी मोहल्ला योग मार्ग को बेचा है। पुलिस ने चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर तमंचे बरामद कर लिए। इस दौरान पुलिस ने कुल 10 तमंचे, 2 पिस्टल बरामद कीं।
विज्ञापन



तस्कर आदिल और आमिर से डेढ़ किलो नशीला पाउडर डायजापाम भी बरामद किया। कब्जे से मिली बाइक भी जांच में चोरी की पाई गई। बाइक पर फर्जी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी थी। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को जेल भेज दिया है। पूछताछ में तस्कर आदिल और आमिर ने बताया कि बिहार प्रांत के मुंगेर से वह लोग तस्करी कर पिस्टल लाते हैं। यह पिस्टल 18 से 20 हजार की बिक जाती है। जबकि जिले के ही भरगैन इलाके में तमंचे बनाए जाते हैं। यह तमंचा भी दो से ढाई हजार रुपये का बिकता है। पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस पार्टी को 5 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

पुलिस कर रही सरगना की तलाश
कासगंज। अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में कई और मास्टरमाइंड शामिल हैं। इनकी भी पुलिस जानकारी करने में जुटी है। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि पुलिस पूरे गिरोह का राजफाश करेगी। साथ ही उन लोगों को भी गिरफ्त में लिया जाएगा जिन्होंने अवैध हथियार खरीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें