फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर चमचमाएंगे बरसाना के मंदिर, आसमान से होगी पुष्पवर्षा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। लठामार रंगीली होली की तैयारियों का जायजा लेकर उन्हें अंतिम रूप देने के लिए धर्मार्थ कार्य मंत्री और पर्यटन प्रमुख सचिव एक बार फिर बरसाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने के साथ अधीनस्थ अधिकारियों को समय से कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को रंगीली महल में धर्मार्थ कार्य मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और पर्यटन विभाग के मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने मेले की तैयारियों पर स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की। इस दौरान अधूरे कामों को लेकर गोवर्धन ड्रेन की सफाई में शिथिलता और सिल्ट न उठाए जाने पर सिंचाई विभाग के अभियंता की खिंचाई की। तय किया गया कि नंदगांव के नंदबाबा मंदिर और बरसाना के लाडलीजी मंदिर समेत बरसाना के अन्य 17 मंदिरों पर लाइटिंग की जाएगी।

साथ ही इन मंदिरों को फूलों से भी सजाया जाएगा। सबसे बेहतर सजे हुए पांच मंदिरों को मुख्यमंत्री की और से पुरस्कृत भी किया जाएगा। केरल और कर्नाटक से ढोल नगाडे़ वाले कलाकार मुख्यमंत्री की अगवानी करेंगे।
विज्ञापन


होली के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। बैठक के बाद मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण अधिकारियों के साथ राधा बिहारी इंटर कॉलेज में सभा स्थल और प्रिया कुंड पहुंचे जहां सीढ़ियों के रास्ते मंदिर पहुंचे।


इस मौके पर ब्रज विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, ब्रज विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप, एमवीडीए की उपाध्यक्ष यशु रस्तोगी, एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, एसडीएम गोवर्धन डीपी सिंह, लाडलीजी मंदिर रिसीवर कृष्ण मुरारी गोस्वामी, पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें