एटा। गांव से एक किलोमीटर दूर बंबे पर खड़े पेड़ पर वृद्ध सूरजपाल का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद के लोगों ने मंगलवार सुबह गांव निवासी सूरजपाल (50) पुत्र मोहनलाल का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बंबे पर खड़े शीशम के पेड़ पर लटका देखा। जानकारी पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनाें ने वृद्ध की हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जाहिर की। सूचना पर सकीट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवारीजनों ने बताया कि सुबह करीब चार बजे वृद्ध घर से निकला था। इसके बाद शव पेड़ पर लटका मिला।
--------
कोर्ट में थी मंगलवार को तारीख
एटा। मृतक के बेटे छोटेलाल ने बताया कि उसका जमीन बेचने को लेकर एक मामला कोर्ट में विचारधीन है। इसमें मंगलवार को गवाही थी। ऐसे में परिवारीजन जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जता रहे है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।