फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
accident in rishikesh
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

ढोलना क्षेत्र के हजारा नहर के निकट कैंटर की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

नवल (35) पुत्र रमेश चंद्र निवासी बुद्ध विहार अलीगढ़ अपनी ससुराल अशोक नगर से अपनी पत्नी मंजू के साथ बाइक पर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच केंटर ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने युवक की ससुराल के लोग मौके पर आ गए। युवक का शव देखकर कोहराम मच गया। चिकित्सकों ने महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की सूचना युवक के परिवारीजनों को भेज दी गई। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें