फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुते से टकराकर बाइक फिसली, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
एटा। हाईवे पर कुत्ते से टकरा कर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। इधर, टेंपो पलटने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हाथरस थाना हसायन के गांव सिंधावली निवासी प्यारेलाल (25) पुत्र प्रेमपाल अपने चाचा उदयप्रताप पुत्र बलवीर के साथ बाइक से देर शाम थाना पिलुआ क्षेत्र के नगरिया मोड़ के समीप से गुजर रहा था। तभी बाइक के सामने कुत्ता आ गया और बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में प्यारेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उदय प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


थाना बागवाला क्षेत्र के गांव जीसखपुर के समीप सवारियां लेकर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार सरला देवी पत्नी गंगाधर, रीता पत्नी रामगोपाल, रामबेटी पुत्री रामस्वरूप और सुमंत पुत्र राकेश निवासी नगला निजाम थाना बागवाला घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें