फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने की रात में परिवारीजनों की सेवा

विज्ञापन
25 घंटे तक दहशत में रहे क्षेत्रीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। सुबह से परिवारीजनों के साथ कलह करने वाले फौजी का गुस्सा रात को ठंडा हुआ। कोतवाली में पहुंचे फौजी के पिता ने बताया कि रात करीब नौ बजे फौजी ने परिवारीजनों से खाना तैयार कराया। खाना खाने के बाद उसने परिवारीजनों को सोने के लिए कहा और खुद भी सो गया।
विज्ञापन

रात को सोने के बाद जागे फौजी ने सुबह भी परिवारीजनों को साथ खाने पीने की राहत दी। पिता ने बताया कि सुबह को फौजी ने अपनी पत्नी मीनू से नाश्ता तैयार कराया था। हालांकि दहशत के कारण सभी ने थोड़ी बहुत नाश्ता किया। लोगों ने बताया कि घर के जो लोग घर से बाहर थे वे बाहर ही रह गए। उन्हें दूसरों के घरों पर खाना खाकर सोना पड़ा।

परिजन जुटाते साहस तो शायद....
एटा। रिटायर्ड फौजी अवधेश के तांडव को देखकर मोहल्ले के लोगों के साथ ही आसपास मोहल्ले के लोग भी खौफजदा थे। मोहल्ले के लोग और पुलिस ने बताया कि परिजनों ने फौजी को काबू में करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। पुलिस ने बताया कि रात को फौजी कुछ समय के लिए रायफल रखकर सो गया था। उसी समय परिवारीजन फौजी के कब्जे से रायफल को हटा सकते थे। रायफल हटने के बाद सुबह को ही मामला निपट सकता था।
विज्ञापन



पुलिस ने दी थी ढील
सोमवार सुबह करीब 11 बजे फौजी ने घर के लोगों के साथ उत्पात मचाना शुरू कर दिया था। इसके बाद सूचना पाकर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस समय प्रयास करते हुए फौजी से गेट खुलवाने का प्रयास किया था। इसके बाद भी फौजी ने दरवाजा नहीं खोला था। इससे फौजी का दिमांग बदले और वह दरवाजा खोलकर बाहर निकले।


निधौलीकलंा रोड की घटना से सहमी थी पुलिस
कोतवाली नगर क्षेत्र के पिछल माह निधौली कलां रोड स्थित एक मकान में युवक पत्नी के साथ बंद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाने की नियत से आंसू गैस के गोले दागे थे। इसके बाद कमरे में बंद युवक ने खुद को गोली दागने के साथ ही पत्नी की भी गोली मार हत्या कर दी थी। उसी घटना को देखते हुए पुलिस ने फौजी पर कोई बल प्रयोग करने का प्रयास नहीं किया था। पुलिस का कहना था कि बल प्रयोग करने के बाद कहीं फौजी कोई गलत कदम उठाता तो उसे लेकर एक बार फिर पुलिस पर गलत आरोप लगतेे।


नौकरी भी छोड़ चुका है फौजी
गलत हरकतों को लेकर फौजी अवधेश काफी दिनों से परिवारीजनों को परेशान करने लगा है। कोतवाली पहुंचे फौजी के पिता रामादीन ने बताया कि इस तरह की हरकतों को लेकर फौजी नौकरी छोड़ चुका है। वर्तमान समय वह दिल्ली स्थित बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।


बदमाश होने की शक पर की थी फायरिंग
पुलिस हिरासत में आए फौजी अवधेेश ने पुलिस को बताया कि उसके घर को बदमाशों के घेर लेने का उसे आभास हुआ था। उसी को लेकर उसने परिजनों को एक जगह पर एकत्रित करके बदमाशों से लोहा लेने के लिए फायरिंग की थी। अवधेश ने बताया कि यदि पुलिस की वर्दी गेट पर दिखाई दे जाती तो वह दरवाजा खोल देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें