फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण कराने को तैयार नहीं 2586 मुस्लिम परिवार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। पिछले तीन माह से हो रही मशक्कत के बावजूद जनपद में 2586 परिवार अपने छोटे बच्चों को टीका लगवाने के लिए तैयार नहीं हैं। इसमें 793 महानगर तथा 1793 परिवार ग्रामीण अंचल में हैं। यह सभी परिवार मुस्लिम क्षेत्र निवासी हैं। इसके कारण जनपद टीकाकरण अभियान में प्रदेश के सबसे फिसड्डी जनपदों में बना हुआ है। इससे उभरने के लिए यूनीसेफ की टीम भी यहां लगाई गई है। अब मदद मदरसा, मौलवी की ली जा रही है।
विज्ञापन


मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण अभियान में मथुरा जनपद प्रदेश में 75वें पायदान पर है। यहां 28231 बच्चे और गर्भवती महिलाओं का विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाना है। लेकिन पिछले तीन माह से चल रहे प्रयासों के बावजूद 21485 को टीका लगाए जा सके हैं। बाकी के टीकाकरण की कोशिश एक बार फिर आठ से 18 जनवरी तक होने जा रही है।

इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या 2583 परिवार हैं, जो अब तक टीकाकरण के लिए तैयार नहीं हैं। इन्हें समझाने के लिए क्षेत्रीय मौलवी और शिक्षित लोगों को साथ लिया जा रहा है। इसकी जानकारी प्रशासन को भी दे दी गई है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. शरद कुमार त्यागी और डिप्टी सीएमओ डॉ. सज्जन कुमार, यूनीसेफ से मानवेंद्र सिंह तथा डीएचएआई जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां नहीं हो रहा टीकाकरण
महानगर- मटियागेट, नई बस्ती, मनोहरपुरा, जहरखाना, कसाईपाड़ा
ग्रामीण- राया, कोसीकलां, बरसाना का हाथिया, शेरगढ़, बाबूगढ़, विशंभरा, चौमुहां के सहार, नगला नहर और नगला ढहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें