मथुरा। अखिल भारतीय ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के लोगों ने फिल्म पद्मावती को मथुरा के सिनेमा घरों में नहीं चलने देने का एलान किया। कहा कि फिल्म चली तो इसका जवाब क्षत्रिय तलवार से देंगे। इसके लिए जिम्मेदारी तय कर दी गई। कहा कि इतिहास बदलने का अधिकार किसी को नहीं है।
कृष्णानगर में ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा की पत्रकार वार्ता में महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार ने कृष्णानगर निवासी पीएस राजपूत को महानगर का अध्यक्ष बनाया। साथ ही कहा कि हिंदू संस्कृति और इतिहास से छेड़छाड़ का अधिकार किसी को नहीं है।
फिल्म पद्मावती के निदेशक संजय लीला भंसाली ने रानी पद्मावती के चरित्र को तोड़ मरोड़ कर प्रदर्शित किया। एलान किया कि इतिहास से छेड़छाड़ करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। क्षत्रियों ने तलवार व गदा हाथ में लेकर कहा, इसके लिए क्षत्रिय राजपूत एकजुट हैं।
कहा कि मथुरा के सिनेमा हाल में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दिए जाएगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। इस दौरान पूर्व विधायक चंदन सिंह, पूर्व अध्यक्ष ब्रिजेंद्र सिंह, जगवीर सिंह, दिवाकर सिंह, ओमवीर सिंह, नेत्रपाल सिंह, रौहतान सिंह, शिवराम पहलवान ने संबोधित किया।