कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी एवं आरएसएस के कार्यकर्ताओं की केरल में हुई हत्याओं के विरोध में पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
जिला संयोजक हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार केरल सरकार के संरक्षण में 300 से अधिक एबीवीपी एवं आरएसएस के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्याएं हुई है, इससे पता चलता है कि कम्युनिष्टों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं हैं।
जिला छात्रा प्रमुख पल्लवी यादव ने कहा कि केरल में वामपंथी सरकार के खिलाफ करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर इसका विरोध किया। शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ता आरएसएस कार्यालय भवन से नारेबाजी करते हुए प्रभुपार्क पर पहुंचे।
केरल सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। साल्वी, लता, नीतू, अंशिका, यशोदा, मोनू, प्रशांत राजपूत, रोहित, चिरायु, अलंकृत, विष्णु, ज्ञानेंद्र, मनीष, नरेंद्र, विवेक, कृष्ण, शुभम, ऋषभ बरबारिया, अनुराग, सुमंत, राजीव रहे।