फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात निकायों के लिए आज से दाखिल होंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की फिरोजाबाद नगर निगम के मेयर, तीन पालिका, तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष 181 वार्डों के लिए नामांकन आज से दाखिल होंगे। नगर निगम के मुख्यालय और शेष के संबंधित तहसीलों में नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था की गई है। नामांकन स्थल से 200 मीटर परिधि में सिर्फ प्रत्याशी एवं उसके चार प्रस्तावक जा सकेंगे। नामांकन के लिए जुलूस नहीं निकाले जाएंगे। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा और एसएसपी डा. मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में कहा जिले में नगर निकाय के तीसरे चरण में चुनाव होने के कारण आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी होगी। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराना प्राथमिकता होगी। मतदान के दिन पर्याप्त फोर्स रहेगा। फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र में नामांकन मेयर पद के एडीएम के न्यायालय कक्ष एवं पार्षदों के जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर बने काउंटर पर होंगे।

टूंडला, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज नगर पालिका के नामांकन संबंधित तहसीलों में और फरिहा, एका, जसराना नगर पंचायत के नामांकन तहसील जसराना में जमा होंगे। नामांकन स्थलों के बाहर पर्याप्त फोर्स तैनात रहेगा। नामांकन चार से दस नवंबर तक दाखिल होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 11 नवंबर को होगी। नाम वापसी 13 नवंबर और चुनाव चिह्न का आवंटन 14 नवंबर को होगा।
विज्ञापन


29 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम को 5 बजे तक मतदान और एक दिसंबर को सुबह आठ बजे मतगणना होगी। मतगणना केंद्रों का निर्धारण कर दिया। फिरोजाबाद नगर निगम की कोटला रोड स्थित मंडी समिति, शिकोहाबाद की पालीवाल कालेज, टूंडला की वीरी सिंह और सिरसागंज की मंडी समिति, एका, फरिहा एवं जसराना की एलआर इंटर कालेज जसराना के प्रांगण में मतगणना होगी।

निकाय चुनाव संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम से सूचनाएं दी जा सकेंगी। इसके लिए स्टाफ तैनात कर दिया है। फोन नं. (05612) 285144 को मिलाकर सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें