फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल से वांछित दो सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सोरों कोतवाली क्षेत्र से लूट और हत्या के मामले में 20 वर्ष से वांछित दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पर इनाम घोषित था। एक आरोपी भाई पर 25 हजार और दूसरे पर 20 हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोरों के कोतवाली निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन क्षेत्र से दो पुरस्कार घोषित अपराधियों धर्मपाल उर्फ धर्मात्मा पुत्र देवकरण और मनीराम पुत्र देवकरण निवासी ग्राम आलमपुर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने वर्ष 1998 में गांव आलमपुर में केदारी पुत्र मोहन सिंह की ट्रैक्टर ट्रॉली लूटकर हत्या कर दी थी। हत्या और लूट के आरोप में धर्मपाल, मनीराम और उनके तीसरे भाई कालीचरन समेत अमर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अमर सिंह एवं कालीचरन को घटना के बाद गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था और धर्मपाल और मनीराम फरार थे। दोनों आरोपियों ने कलुआ गिरोह में पहुंचकर शरण ली और गिरोह के साथ जुड़ गए। दोनों आरोपियों के लंबे समय तक फरार रहने के कारण एसपी स्तर से धर्मपाल पर 20 हजार का एवं मनीराम पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया। वहीं डीआईजी स्तर से दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को अतिरिक्त इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें