फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की टीस, दिवाली से उम्मीद

विज्ञापन
gst
विज्ञापन
एटा। व्यापारियों को जीएसटी की टीस होने के बावजूद दिवाली के त्योहार पर बाजार के सही पटरी पर आने की उम्मीद है। इसी आस में बाजार दिवाली के रंग में रंगने लगा है। एक ओर धनतेरस के लिए दो पहिया, चार पहिया वाहनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। दूसरी ओर घरों को सजाने के लिए झालर और वंदनबार का भी बिकना शुरू हो चुका है। वहीं कंपनियों ने ड्राईफ्रूट्स के पैक बाजार में उतार दिए हैं, तो खील-बतासे, दिया, मोमबत्ती की बिक्री शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


प्रकाश का पर्व दिवाली का एक सप्ताह से भी कम समय शेष है। त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए बाजार भी तैयार हो गया है। 17 अक्तूबर को धनतेरस के लिए भी बुकिंग का दौर शुरू हो चुका है। गहनों, बर्तनों और इलैक्ट्रोनिक आइटमों की खरीद के साथ ही होंडा मेस्ट्रो, टीवीएस विक्टर, बजाज पल्सर और डिस्कवर, एक्टिवा जैसे दो पहिया वाहनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

जीएसटी से जूझ रहे वाहन विक्रेताओं को इस बार दिवाली पर अच्छा खासा कारोबार होने की उम्मीद है। बाल किशन शर्मा बताते हैं कि दिवाली के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


दियों से रोशन बाजार

दिवाली पर्व को लेकर दियों की बिक्री भी तेज हो चुकी है। बाजार में 40 रुपये के 12 दियों से लेकर 250 रुपये तक के दिए आए हुए हैं। इसके साथ ही मूर्तियों की भी खासी मांग है।
---------------
ड्राईफ्रूट्स गिफ्ट पैक बने पसंद

लोगों को लुभाने के लिए बाजार में ड्राईफ्रूट्स के गिफ्ट पैक उतारे गए हैं। बड़ी कंपनियों ने कई पैकिंग और रेट में इन पैक्स को ग्राहकों के लिए ऑफर किया है। इनकी कीमत 250 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक है। इसके अलावा चाकलेट के डिब्बे और स्नैक्स की भी खासी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें