फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन मकानों से लाखों की नकदी व आभूषण उड़ाए

विज्ञापन
chori - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पटियाली (एटा)। चोरों ने रविवार की रात कस्बा के मोहल्ला कटरा राजा साहब एवं ग्राम रनैठी में तीन मकानों से लाखों के आभूषण और नकदी साफ कर दी। एक मकान में परिवारीजनों के जागने से चोर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मोहल्ला कटरा राजा साहब में निवासी गौरव दुबे पुत्र राजवीर के घर के लोग रात में छत पर सो रहे थे। सुबह जब वह नीचे उतरे तो कमरा खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने बक्सा व अलमारी के ताले तोड़कर सोने जंजीर, एक जोड़ी झाले, चार सोने की अंगूठी, कुंडल, दो जोड़ी पाय एवं 46 हजार रुपये चोरी कर लिए।

सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम रनेठी निवासी निवासी सुरेश चौहान पुत्र प्रभाकर सिंह के घर से चोरों ने दो सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी, दो जोड़ी झाले, चार जोड़ी पायल एवं अलमारी में रखें 50,000 रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन


गांव के ही रविंद्र शर्मा पुत्र सियाराम के यहां से चोर चांदी की पायल आदि चोरी कर ले गए। गांव के समरवीर के यहां जब चोर घुसे तो परिवारीजन जाग गए। उनके जागने से चोर भाग गए। एक साथ चोरी की तीन घटनाओं से लोगों में रोष है।

जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार चौहान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों चोरी के स्थानों का निरीक्षण किया। चोरी की घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें