फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला ब्रिज पर हादसे में पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
चपेट में आया दुपहिया वाहन
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। कछला ब्रिज पर शनिवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुत्र की इलाज के दौरान मौत हुई। जानकारी पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सोरों के चंदन चौक निवासी राजू कुशवाह (45) अपने पुत्र अमित (19) के साथ मेला आदि में सामान बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को वह और उसका पुत्र अमित दोनों कंठी माला, खिलौने एवं कांवड़ सजाने का सामान लेकर कांवड़ मेले में दुकान लगाने बाइक से जा रहे थे। कछला ब्रिज पर एक हथठेले से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। बड़ी संख्या में लोग और कांवड़िये एकत्रित हो गए और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमित को बरेली मेडीकल कालेज रेफर कर दिया। बरेली में इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मांग का सिंदूर और गोद उजड़ने से हेमलता हुई बेहोश
सोरों(ब्यूरो)। राजू निवासी मोहल्ला चंदन चौक की शनिवार रात अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जानकारी पर पत्नी हेमलता टूट गई। वहीं कुछ देर बाद पुत्र अमित की मौत की सूचना के बाद वह बेहोश हो गई। लोग पानी डालकर बमुश्किल उसे होश में लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्री से सिर से उठा पिता और भाई का साया
सोरों(ब्यूरो)। राजू और अमित की मौत के बाद पूनम (15) एवं नितिन (6) के सिर से पिता और भाई का साया उठ गया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें