फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कर्मचारियों के निलंबन के विरोध में डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। पालीवाल पार्क परिसर में कर्मचारियों ने कुलपति की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
विज्ञापन


परीक्षा व अन्य विभागों में काम बंद होने से छात्र-छात्राएं परेशान रहे। कुछ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। दोपहर में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कुलसचिव को परीक्षा विभाग की चाबी सौंप दी थी। यह लिखकर दिया था कि यदि कोई घटना होती है तो उसके लिए कुलसचिव जिम्मेदार हाेंगे। अखिलेश चौधरी ने बताया कि शाम को कुलसचिव ने चाबी भेजवा दी।

निलंबित कर्मचारियों की बहाली के लिए फिलहाल अधिकारी तैयार नहीं हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। उसकी रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें