फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत की घटना के विरोध में बंद रहा कपड़ा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कपड़े पर जीएसटी लगाने के विरोध में कपड़ा व्यापारियों ने मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। केंद्र सरकार के साथ प्रस्तावित बैठक तक कपड़ा व्यापारियों ने दो दिन की बंदी और बढ़ा दी है। अब गुरुवार तक कपड़ा व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के ताले नहीं खोलेंगे। बुधवार सुबह 11 बजे कपड़ा कारोबारियों की बैठक दरेसी स्थित अशोक मार्केट में होगी।
विज्ञापन


कपड़ा व्यापारियों ने सूरत में व्यापारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को प्रतिष्ठान बंद रखे। आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल और संघर्ष समिति संयोजक ताराचंद गोयल ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दो दिनों के अंदर सरकार और व्यापारियों के बीच बैठक का भरोसा दिलाया है।

तब तक कपड़ा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद ही रखेंगे। गुरुवार तक जीएसटी की विसंगतियों के खिलाफ व्यापारी बाजार बंद रखेंगे। एसोसिएशन ने बुधवार को सुबह 11 बजे दरेसी स्थित अशोक मार्केट में कपड़ा व्यापारियों की बैठक बुलाई है। इसमें आगामी रणनीति तय होगी। अमित गुप्ता, ओम टंडन, मुकेश जौहरी, रवि कुमार बंसल, कृष्णा अग्रवाल, पंकज विकल, माधव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल ने व्यापारियों से दो दिन बाजार बंदी का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें