फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों से हजारों की चोरी

विज्ञापन
theft
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज/एटा। ढोलना के ग्राम नगला बंजारा वाहिदपुर में एक मकान से रविवार रात सेंध लगाकर नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। वहीं एक अन्य मकान में सेंधमारी करने में चोर विफल रहे। एटा के अलीगंज में एक बंद मकान से हजारों का सामान पार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया।


कासगंज के गांव बंजारा वाहिदपुर निवासी महाराज सिंह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। उनके मकान के कमरे में चोरों ने सेंधमारी कर नकब लगा लिया। चोरों अंदर प्रवेश कर अलमारी व बक्सों में रखी नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की वारदात की जानकारी उन्हें सुबह हुई, जब मकान में उन्होंने सामान बिखरा मिला। घटना की जानकारी पर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। महाराज सिंह ने बताया कि उनके मकान में रखी एक लाख रुपये की नकदी, 90 हजार रुपये के आभूषण चोरी हो गए।
विज्ञापन



चोर कीमती कपड़े, अनाज आदि भी ले गए। उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं गांव के ही नरेश के मकान में भी चोरों ने नकब लगाने का प्रयास किया, लेकिन यहां सफल न हो सके।
विज्ञापन


एटा के अलीगंज के गांव नगला कटील निवासी सतेंद्र मकान में ताला लगाकर 28 जून को रिश्तेदारी में घूमने के लिए गया था। उसी समय चोरों ने मौका देखकर बंद मकान के ताले तोड़ दिए। चोर घर के अंदर रखे घरेलू सामान सहित हजारों का माल पार करके ले गए। इसकी जानकारी सतेंद्र सिंह को रिश्तेदारी में से लौटने पर हुई। सतेंद्र को मकान के ताले टूटे हुए मिले अंदर जाने पर सामान भी गायब था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें