फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों का धावा, युवक को गोली मारी

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी के गांव नगला मवासी में रविवार की रात पशु चोरों ने धावा बोल दिया। इस दौरान गांव में भैंस खोलने का विरोध करने पर चोरों ने युवक को गोली मार दी। परिवारीजन युवक के उपचार के लिए रातभर अस्पताल में भटकते रहे। पुलिस की रिपोर्ट न होने के कारण वह अपना डाक्टरी परीक्षण नहीं करा सका।
विज्ञापन



नगला मवासी रविंद्र कुमार सिंह अपने पिता कायम सिंह के पास गांव से कुछ ही दूरी पर चारपाई पर सो रहा था। देर रात पशु चोरों ने गांव में धावा बोल दिया। गांव के बाहर बंधी भैंसों को खोलने लगे। तभी रविंद्र और उसका कायम सिंह जाग गया। उन्होंने बदमाशों को टोक दिया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली रविंद्र के पेट में लग गई। जगार होने पर बदमाश मौके से भाग गए।


पीड़ित रविंद्र को लेकर परिवारीजन टूंडला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। यहां पर भी युवक को उपचार नहीं मिल सका। उसके पास पुलिस की रिपोर्ट की चिट्ठी नहीं थी। चिठ्ठी लेने के लिए पीड़ित परिवारीजन नारखी थाने के साथ ही नगला बीच पुलिस चौकी भी पहुंचे। लेकिन पुलिस ने गोली न लगने की बात कहते हुए उसका डाक्टरी परीक्षण कराने से हाथ खड़े कर दिए। नारखी थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक को गोली नहीं लगी है और न ही वह थाने आया। यदि वह तहरीर देता है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें