फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 21 मिले नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे फिर बढ़ती जा रही है। विगत 24 घंटे में जिले में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9892 हो गई है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

विगत कुछ दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है। प्रतिदिन 15 से 20 नए केस मिल रहे हैं। विगत 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रो में 21 कोरोना संक्रमित मिले। सबसे अधिक नौ कोरोना संक्रमित किशनी विकास खंड में मिले। इसके अतिरिक्त घिरोर, करहल और सुल्तानगंज में तीन-तीन, मैनपुरी विकास खंड में दो और बेवर में एक कोरोना संक्रमित मिला। सीएमओ ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ ने जिले के लोगों से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने और लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले के सभी 25 केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य किया गया। उन्होंने लोगाें से अधिक से अधिक संख्या में केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाने की भी अपील की।
विज्ञापन

----
जिले में एक्टिव केस हुए 227
जिले में एक्टिव केसों की संख्या धीरे-धीरे फिर से बढ़ रही है। एक बार संख्या घटकर 150 पर आ गई थी लेकिन अनलॉक के बाद फिर 227 एक्टिव केस हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि कोविड अस्पताल में मात्र एक संक्रमित भर्ती है। अन्य संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें