फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गोवंशों को मिल रहा सुरक्षित आश्रय और पौष्टिक आहार, सीसीटीवी से हो रही 24 घंटे निगरानी

Wed, 11 Mar 2026 10:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा जिले की 90 गोशालाओं में 21,420 गोवंशों को सुरक्षित आश्रय दिया गया है। उनके चारे, पानी और चिकित्सा की व्यवस्था के साथ सीसीटीवी से निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन
गोशालाओं में 21,420 गोवंश सुरक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवंश संरक्षण और संवर्धन का कार्य मिशन मोड में चल रहा है। जिले की 90 गोशालाओं में 21,420 गोवंश संरक्षित हैं, जहां उनके चारे से लेकर चिकित्सा तक की व्यवस्था की गई है। साथ ही कंट्रोल रूम के सीसीटीवी से निगरानी हो रही है।
विज्ञापन


जिले में 12 वृहद गोसंरक्षण केंद्र संचालित हैं। जिनमें काफी संख्या में गोवंश रखने की क्षमता है। इसके अलावा स्थानीय निकायों में 10 कान्हा गोशालाएं और 66 अस्थाई गोआश्रय स्थल हैं। दो कांजी हाउस भी सक्रिय हैं। गोवंश के पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनके पोषण के लिए हरा-सूखा चारा, पानी और पोषक तत्वों की पर्याप्त व्यवस्था है। पशुपालन विभाग की टीमें नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करती हैं और टीकाकरण व उपचार की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है।

गर्मी में छाया-पानी पर विशेष ध्यान
सीवीओ डॉ. डीके पांडेय ने बताया कि जिले में 21 हजार से अधिक गोवंशों को संरक्षित कर चुके हैं। गर्मी का मौसम आते ही गोशालाओं में पानी और छाया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। -  ,
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें