फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूटा आक्रोश का ज्वार, चौका चूल्हा छोड़कर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

विज्ञापन
फूटा आक्रोश का ज्वार, चौका चूल्हा छोड़कर सड़कों पर उतरीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। जिलेभर में आतंकी घटना और पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा एक ज्वालामुखी का रूप लेता जा रहा है। इस कदर लोगों के बीच गुस्सा देखने को मिल रहा है कि महिलाएं भी चौका चूल्हा छोड़कर सड़कों पर उतर आईं हैं।
विज्ञापन

माहेश्वरी महिला समिति, एवं माहेश्वरी महिला परिवार से जुड़ी महिलाएं भी सुरक्षाकर्मियों की शहादत को नमन करने के लिए सड़कों पर उतर आई। महिलाओं ने बारहद्वारी से कैंडल मार्च निकालकर गांधी मूर्ति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समिति की अध्यक्ष बीना धूपड़, मंत्री नीलम पल्तानी, अल्का शक्ची, अंजली जाजू, लता गुप्ता, पूनम लाहोटी, पूनम माहेश्वरी, पूनम खटौड़, रितू जाजू, सुधा जाजू आदि मौजूद रहीं।
कांगे्रस कमेटी की जिला अध्यक्ष डॉ. शशि लता चौहान के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना पर प्रधानमंत्री जी के साथ पूरा विपक्ष खड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री को कड़े से कड़ा कदम उठाकर आतंकवादियों एवं उसके सरपरस्तों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। शहर अध्यक्ष तरुण शर्मा, पीसीसी राजवीर सिंह राना, सत्य प्रकाश गुप्ता, मनोज पांडे, शशिवाला गुप्ता, सुबोध शर्मा, दीपू पांडे, सुमंत शर्मा ,अजय बिसारिया, सुशीला शर्मा, शंकर लाल शर्मा राम प्रकाश गुप्ता, विजय चौहान, पिंटू पंडित, विनय तोमर, आबिद आदि कांग्रेस जन अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रोट्रेक्ट क्लब कासगंज सिटी व इनरव्हील क्लब कासगंज सिटी ने बारहद्वारी घंटाघर पर श्रंद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीद सुरक्षा कर्मियों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनेट का मौन भी धारण किया। अमर शहीदों की याद में केंडल जलाई। इस अवसर अनूप सिंघल, विनय गुप्ता, सिद्धार्थ चौधरी, डॉ अजय गोविल, प्रदीप शंकर अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, विनय अग्रवाल, सुधीर शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी, पीयूष गोयल, रोट्रेक्ट क्लब से राहुल अग्रवाल, बबलू विजय, आईएमए से डा. राजकुमार माहेश्वरी, डॉ. ओपी बघेल, डा.ॅ संडीप गुप्ता, डॉ. नरेश गुप्ता, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. अनिल सेठ, डॉ. प्रवेश माहेश्वरी, डॉ. अखिलेश गौड़ रहे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष शुभनेश यादव, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, मंत्री मुनेश कुमार राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह गौतम, अंकित पुंढीर, प्रज्ञा अग्रवाल, राधा रावत, मंजू, महावीर सिंह रहे।
अधिवक्ता परिषद ने केंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संजीव यदुवंशी, अरुन माहेश्वरी, राजीव वाष्र्णेय, कौशल किशोर, जुगेंद्र लोधी, शत्रुंजय गुप्ता, धर्मेश शर्मा, धर्मेंद्र सिसोदिया, राजेश, राजीव, राकेश, अभिषेक रहे। विश्व हिंदू परिषद मोहनपुरा में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिला मंत्री सुखवीर पुंढीर, प्रशांत चौहान, श्रीकांत शर्मा, संतोष कुमार, नीरज कुमार, अमन राठौर, प्रमोद कुमार, राजेंद्र राठौर, रोहित, भूपेंद्र पुंढीर आदि मौजूद रहे।
दलित मुस्लिम पिछड़ा एकता परिषद ने अंबेडकर पार्क से कैंडल मार्च निकालकर गांधी मूर्ति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रामदास विजय, आलोक यादव, अजीम अहमद रहे। भीम आर्मी यूनिट ने भी कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रोहित कुमार, राहुल, अनोद, सौरभ नेम सिंह, रामदास, कीर्ति, नितिन रहे। भारत विकास परिषद ने अग्रवाल मार्केट पर शहीदों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। संतोष अग्रवाल, जितेंद्र वाष्र्णेय, मनीष कावरा, प्रेम गुप्ता, राजीव केला, गोपाल माहेश्वरी, अतुल पाठकर, सुनील अग्रवाल रहे। माधोपुरी पीएलजीसी कॉलोनी के लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गोपाल पांडे, शैलू पंडित, अमित वर्मा, नवीन सारस्वत, सुबोध भारद्वाज, छोटे लाल रहे। आईएमए के चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। डा. अजय गोविल, डा. आरके माहेश्वरी, डा. अनिल सेठ, डा. सिद्धार्थ गोविल, डा. आशीष गुप्ता, डा. प्रवेश माहेश्वरी, डा. संदीप गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें