फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोश बरकरार, अब हो आर-पार

विज्ञापन
खून का बदला खून चाहते हैं जिले के लोेग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। पुलवामा आतंकी हमले के बाद आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चारों ओर आतंकियों की कायराना हरकत की निंदा हो रही है। हर कोई ईंट का जवाब पत्थर से देने की सरकार से मांग कर रहा है। लोगों का कहना है कि अब आरपार की लड़ाई होनी चाहिए। शनिवार को जिले भर में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रहा। जगह-जगह लोगों ने पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन


क्षत्रियों फूंका पुतला, लहराया तिरंगा
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले सैकड़ों क्षत्रिय बंधुओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। महासभा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान और युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी के नेतृत्व में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद क्षत्रिय युवाओं और लोगों ने जीटी रोड पर तिरंगा लहराते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजे। बिजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह तोमर, केवी सिंह, तुरसन पाल सिंह, हरनाम सिंह चौहान, रामनरेश राठौर, अमर सिंह तोमर, कैलाश पुंडीर, रामनिवास चौहान मौजूद रहे।

जुलूस निकालकर जताया विरोध
हमले के विरोध में युवाओं का आक्रोश फूटा। गंगनपुर गांव के युवाओं ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से युवाओं को सेना में भर्ती करने की मांग की। इस दौरान सुशील, मोहित, अमन, कौशल, पवन समेत तमाम युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
शहीद सैनिकों की शहादत को लेकर बजरंग दल ने भी सड़क पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर घेरो-मारो अभियान चलाने और शहीदों के परिजनों को सहायता देने की मांग की। जिला संयोजक देवेंद्र लोधी, रवीश कुमार, नीलेश सोलंकी, संजय कुमार, विकास मित्र मौजूद रहे।

कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि
कायस्थ महासभा की बैठक में जिलाध्यक्ष रामकुमार सक्सेना के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर शशि किशोर सक्सेना, कृष्ण मुरारी सक्सेना, कुलदीप कुलश्रेष्ठ, राजेश बाबू मौजूद रहे।

भाकियू अराजनैतिक बोली, हम लड़ेंगे
भाकियू अराजनैति की बैठक में किसानों ने वीर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर किसानों ने कहा कि सरकार हमें अनुमति दे, हम सीमा पर विरोधियों से लड़ेंगे। जिलेदार सिंह, रमेशचंद्र सिंह यादव, अनूप सिंह, राजेंद्र सिंह, उजागर सिंह मौजूद रहे।

शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि: फोटो
एटा। जिला कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकुमार सक्सेना की अध्यक्षता में पुलवामा के शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
उपस्थित लोगों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर, मो. इरफान अली एडवोकेट, इसरार अहमद, राकेश सिंह, भगवान स्वरूप प्रजापति, सचिन सक्सेना आदि प्रमुख हैं।
आदर्श मिश्र डैनी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय पर एनएसयूआई जिला इकाई द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वीरगति प्राप्त किए सैनकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। आकाश यादव, आशु यादव आदि उपस्थित थे।
भारती नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समस्त विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
अवधेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आगरा रोड चुंगी स्थित कैंप कार्यालय पर लोकतांत्रिक जनता दल ने श्रद्धांजलि सभा में शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। राजाराम यादव, दिनेश मिश्रा, संतोष गौतम, विजेंद्र सिंह, शशांक यादव आदि उपस्थित थे।
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राजेश गुप्ता, सुनील चौहान, एसके राजपूत मौजूद रहे। महिलाओं ने पटियाली गेट पर कैंडल मार्च निकाला। प्रतिभा, प्रियंका, कमलादेवी, प्रीति जैन मौजूद रहीं। शांति नगर में कोचिंग संस्थान द्वारा कैंडल मार्च निकला गया। इसमें गौरव राजपूत, भूपेंद्र राजपूत, रिंकू राजवंशी मौजूद रहे।

खून का बदला खून चाहते हैं जिले के लोेग
एटा। पुलवामा के शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभाओं का दौर शनिवार को भी जारी रहा। स्कूल-कालेजों में छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।
जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रख शहीद आत्माओं की शांति की प्रार्थना की गई।
श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज के निदेशक डॉ आरएन यादव, ट्यूलिप स्कूल में प्रधानाचार्य बिंदु जायसवाल, जनता इंटर कालेज कैल्ठा अलीगंज में प्रधानाचार्य डीके सिंह, जनता इंटर कालेज परसौंन में डॉ बृजभूषण सिंह, ज्ञान भारती में विवेक यादव, विश्व भारती पब्लिक स्कूल में डॉ विकास सक्सेना की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि देकर शांति की प्रार्थना की। रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कालेज, एफयूएस पब्लिक स्कूल मिरहची में भी प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।
पुरुषार्थी आवासीय सहकारी समिति इंद्रपुरी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष गिरीश साहनी व सचिव अरुण सिंह, आलोक जैन, राजीव कैलानी, अखिलेश चौहान, दिनेश वार्ष्णेय, राकेश वार्ष्णेय, डॉ महाराज कुमार, डॉ निर्मल जैन, आशीष कोहली, आनंद जैन, प्रतीक सेठ रहे।
लुहारी खेड़ा में श्रद्धांजलि सभा
लुहारी खेड़ा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह चौहान ने कहा कि भारत सरकार को अब निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए। जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने कहा कि देशवासी खून का बदला खून चाहते हैं। भुवनेंद्र पाल सिंह, अशोक सिंह, धर्मेंद्र पाल सिंह, सचिन सिंह, इमरान खां आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें