मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के न्यासी व श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी विष्णुहरि डालमिया के निधन के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा द्वारा दिल्ली से लाए गए अस्थि कलश का शनिवार को यमुना में विसर्जन किया गया। वृंदावन से आए साधु-संतों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बनाया।
विसर्जन से पूर्व विष्णु हरि डालमिया अमर रहे के उद्घोष के बीच यमुना के विश्राम घाट पर सचिव कपिल शर्मा, प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी आदि ने फूलों से सजी नौका में कलश को स्थापित किया। अन्य नौकाओं में सवार संकीर्तन मंडल की हरिनाम धुन के मध्य बीच धार में अस्थियों को विसर्जित किया गया।
इस दौरान विहिप के महानगर अध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल, विश्व कल्याण परिषद के जिला संयोजक, डॉ. रमन टंडन, पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, अनिल भाई, ब्रजकिशोर, अतुल शोरावाला, इंदू कश्यप, नंदकिशोर गुंसाई, पुण्डरीक रत्न, तिलक गोला, हरिदास देवनाथ, विजय बहादुर सिंह, अनुराग पाठक, कुमोद कुमार, ओमप्रकाश, रणधीर कुमार सिंह, ब्रजकिशोर शर्मा, सतवीर सिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे।