फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 101 परीक्षा केंद्रों को 29 सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
पालिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी।
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा को कड़ी निगरानी में कराए जाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को गति दे दी है। जिले में बनाए गए 101 परीक्षा केंद्रों को 29 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को भी उत्तर पुस्तिकाएं व प्रश्नपत्रों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सात फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट के 33121 तथा हाईस्कूल के कुल 36740 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 69861 परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं। इन परीक्षार्थियों की निगरानी के लिए जिले को 29 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

10 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती जिलाधिकारी द्वारा की जा रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों की न केवल निगरानी करेंगे, बल्कि परीक्षा के दौरान वीडियो भी बनाएंगे। जिले के गैर शिक्षा विभाग से अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि परीक्षा की कड़ी निगरानी के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बुधवार की देर शाम जिला समिति से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने जिला समिति को निर्देश दिए कि यूपी बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार से नकल नहीं होनी चाहिए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वॉइज रिकार्डर आदि व्यवस्थाएं पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के लिए जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक जिम्मेदार होंगे।

जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव, बीएसए विजय प्रताप सिंह, डायट प्राचार्य नरेंद्र पाल सिंह सहित सभी उपजिलाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें