फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं थमा छात्रों का उपद्रव

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। नेशनल इंटर कॉलेज में छात्र गुटों के बीच दूसरे दिन भी संघर्ष जारी रहा। गुरुवार के दिन एक गुट ने एक छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया। बुधवार को भी छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। शिक्षकों की मध्यस्थता के बाद मामला रफा-दफा करा दिया था। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार को नेशनल इंटर कालेज के दो छात्र गुट कॉलेज के बाहर ही भिड़ गए थे। दोनों गुट में काफी देर तक मारपीट होती रही थी। मामला थाने तक पहुंच गया था, लेकिन प्रधानाचार्य व शिक्षकों के समझाने के बाद मामला रफा दफा कर दिया गया था। प्रधानाचार्य जोगेंद्र सिंह ने छात्रों को भविष्य में दोबारा झगड़ा न करने की चेतावनी भी दी थी।

मगर चेतावनी बेअसर रही, गुरुवार को एक बार फिर एक गुट ने छात्र हासिम को काली देवी मंदिर के पास पकड़ लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। झगड़े की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी छात्र वहां से भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह पीलवान ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर झगड़ा है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी। प्रधानाचार्य को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें