फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 की गाड़ी में सोता मिला दरोगा निलंबित

विज्ञापन
यूपी सरकार - फोटो : SELF
विज्ञापन
कासगंज। यूपी 100 की गाड़ी पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले दरोगा को एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने निलंबित कर दिया। वहीं गाड़ी पर ड्यूटी पर तैनात सोते मिले होमगार्ड, चालक सत्येंद्र कुमार एवं होमगार्ड विजेंद्र सिंह में से दोनों होमगार्ड को हेडक्वार्टर वापस भेजते हुए कमांडेंट होमगार्ड को कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

जिले में यूपी 100 की गाड़ी संख्या 1133 को सोरों के इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह की जांच की। गाड़ी में दरोगा चालक एवं होमगार्ड सभी सोते मिले। इस संबंध में इंस्पेक्टर रिपुदमन ने एसपी को रिपोर्ट प्रेषित की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा को निलंबित कर दोनों होमगार्ड को हेडक्वार्टर भेजकर कमांडेंट को कार्रवाई की संस्तुति की है। वहीं एसपी ने शुक्रवार को यूपी 100 के सभी कर्मियों की गोष्ठी करके ड्यूटी में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। एसपी ने कहा कि अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहकर तैनात कर्मी कर्तव्य पालन भलीभांति करें। इस गोष्ठी के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं भी उठाईं। उन्होंने एसपी से गाड़ियों में पानी की बोतल, थरमस, टॉर्च आदि की मांग भी रखी। एसपी ने बताया कि कि किसी भी कर्मी की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें