फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने ससुर को मारी गोली, गंभीर हालत में किया रेफर

विज्ञापन
दामाद ने ससुर को मारी गोली, गंभीर हालत में किया रेफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज/ सिढपुरा। सिढ्पुरा के ग्राम नरई में दमाद ने ससुर को गोली मार दी, जिससे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामकिशोर पुत्र दान सहाय निवासी नरई ने अपनी बेटी पूनम की शादी 2 जुलाई 2018 को दिलीप पुत्र हृृदेश निवासी धिारामई मिरहची एटा के साथ की थी। पूनम को कुछ दिन पहले उसके ससुर अपने मायके बुला लाए। जिससे दिलीप नाराज हो गया। गुरुवार को देर रात्रि को राम किशोर अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे।
दामाद दिलीप अपने भाई ह्देश के साथ बाइक पर पहुंच गया। ससुर ने अपने दमाद से अपनी पुत्री की मारपीट करने एवं पेट मे ंपथरी का इलाज न कराने की शिकायत की। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। दमाद ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। परिजन भी बाहर आ गए। राम किशोर को घायल देखकर उनके होश उड़ गए। लोगों के एकत्रित हो जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। घायल ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रिश्ते हो रहे कलंकित
कासगंज। पारिवारिक रिश्तों में बहु, दमाद आदि के रिश्ते काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं, लेकिन ये रिश्ते लगातार कलंकित होते जा रहे हैं। तीन दिन पहले ढोलना के ग्राम इखौना में वहु ने अपनी सास की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अब दमाद ने ससुर को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें