फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाली के ताजपुर तिगरा में तेल खोज रही ओएनजीसी

विज्ञापन
JOB ONGC
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की खोज के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर ओएनजीसी की टीम यहां पहुंची है। टीम ने फर्रुखाबाद जिले के समीपवर्ती जिले के गांव ताजपुर तिगरा में सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया है। अभी टीम संभावित स्थानों पर बोरिंग करके भूगर्भ से निकलने वाले तरल पदार्थ की जांच पड़ताल करेगी।
पटियाली तहसील क्षेत्र के ताजपुर तिगरा गांव में यह टीम शुक्रवार को पहुंची। टीम में सर्वेक्षण के पर्यवेक्षक अधिकारी रवि सिंह के नेतृत्व में 7 सदस्यीय टीम पहुंची है। उसने पेट्रोलियम पदार्थों की खोज का कार्य शुरू कर दिया है। पटियाली क्षेत्र में पहले भी भूगर्भ में पेट्रोलियम पदार्थों के होने के संकेत मिले हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। ताजपुर तिगरा में संतराम व अन्य ग्रामीण के खेतों में बोरिंग करके सर्वेक्षण कराया जाएगा। करीब 6 स्थानों पर बोरिंग करके नमूने एकत्रित करने की योजना है। जिनका लैब में परीक्षण होगा। सर्वेक्षण पर्यवेक्षक रवि सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर ओएनजीसी के माध्यम से सर्वेक्षण किया जा रहा है। पूर्व में भी सर्वेक्षण हुआ है। पेट्रोलियम पदार्थ होने के संकेत मिले हैं, लेकिन यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। ओएनजीसी सर्वेक्षण पूरा करने के पश्चात अपनी रिपोर्ट पेट्रोलियम मंत्रालय को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों पहले भी कई गांव में हो चुका है सर्वेक्षण
कासगंज। ओएनजीसी की टीम के द्वारा पटियाली इलाके में वर्षों पहले भी तीन गांव में इसी तरह का सर्वेक्षण हो चुका है, लेकिन उस सर्वेक्षण में गांव अलग थे। उस समय कंचनपुर, बुधुपुरा एवं नहीमुसियार गांव में टीम ने कई स्थानों पर परीक्षण किया था, लेकिन बाद में यहां पेट्रोलियम पदार्थों की निकासी का कोई कार्य नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें