फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। परीक्षा देने जा रही बीएड छात्राओं को लेकर जा रही ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत चार छात्राएं घायल हो गई। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना जलेसर क्षेत्र के गांव सालवानपुर निवासी चालक जयपाल पुत्र हरीसिंह ईको कार में बीएड परीक्षा देने जा रही चार छात्राओं को लेकर एटा जा रही थी। थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गहेतू मोड़ के समीप मैक्स को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक जयपाल समेत इंद्रवती पुत्री दिवाकर निवासी बरौना थाना बरदा आजमगढ़, सोनी राजभर पुत्री कमलेश निवासी बरौदा जौनपुर, गोल्डन गौतम पुत्री बाबूलाल निवासी पुरथना आजमगढ़ और राजमनी पत्नी विजय प्रताप निवासी सुराहन आजमगढ़ घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना को देख मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दबे लोगों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें