फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनी बस्तियों में खोजे जाएंगे टीबी मरीज, 14 सितंबर तक चलेगा अभियान

Fri, 07 Sep 2018 11:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
आगरा में राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सक्रिय टीबी रोग खोज अभियान का दूसरा चरण 14 सितंबर तक चलेगा। इसके लिए 195 टीमें लगाई गई हैं, इनकी निगरानी को 39 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल में जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि सरकार का 2025 तक टीबी के समूल खात्मे का लक्ष्य है। दूसरे चरण में घनी बस्ती, कारखाने, महिला-वृद्धाश्रम की जांच प्राथमिकता में रहेगी।

जिला क्षय अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि मरीजों की घर-घर जाकर संभावित मरीज के बलगम का नमूना लेकर जांच कराई जा रही है। अभी तक 13 नए मरीज मिल गए हैं। पहले चरण में 148 नए मरीज मिले थे।
विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी ने कहा कि अभियान में सभी सहयोग करें और अगर परिवार में किसी को 15 दिन से खांसी है तो टीबी की जांच जरूर करवाएं। वार्ता में डॉ. योगेश्वर दयाल, डॉ. राकेश अग्निहोत्री, कुलदीप भारद्वाज, कमल सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें