फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गवाही के लिए तय तारीख पर अदालत में उपस्थित न होना एक दरोगा को महंगा पड़ा है। स्पेशल जज ईसी एक्ट प्रदीप कुमार ने दरोगा की लापरवाही पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। मुकदमे की सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र सुल्तानगंज के जेई जगतपाल ने 27 सितंबर 2007 को 70 हजार कीमत के बिजली के तार चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना बिछवां के दरोगा

रामप्रकाश ने विवेचना की। विवेचना करने के बाद चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट प्रदीप कुमार की कोर्ट में की जा रही है। अदालत ने मुकदमे में गवाही देने के लिए दरोगा रामप्रकाश को सम्मन भेजे। दरोगा गवाही देने के लिए अदालत में हाजिर नहीं हुआ। सात सितंबर को मुकदमे की सुनवाई के दौरान स्पेशल जज ईसी एक्ट ने दरोगा की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। दरोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करके तामील कराने के लिए एसपी को भेजे गए हैं। मुकदमे की सुनवाई के लिए स्पेशल जज ने 18 सितंबर की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें