फिरोजाबाद। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की के उद्घोष से स्कूल परिसर गूंज उठा। स्कूलों में शनिवार को जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। बच्चों कन्हैया के वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जमकर धमाल मचाया।
किड्स कार्नर स्कूल में बच्चे कन्हैया एवं राधा का रूप रखकर आए। नृत्य नाटिका में राधाकृष्ण के रूप की झलक देखने को मिली। स्कूल प्रशासक मयंक भटनागर एवं प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर ने जन्माष्टमी के बारे में बताया।
आईवी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। प्लेवे की कक्षाओं में दर्जनों बच्चे राधा एवं कृष्ण की वेशभूषा में दिखे। कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों के बीच मटकी तोड्ने की प्रतियोगिता हुई। विजेता टीम को प्रधानाचार्य नंदनी यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रबंधक मनोहर सिंह, पावन शर्मा कोआर्डिनेटर अवधेश उपाध्याय, निक्की गुप्ता, प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रहे। पंडित मुरारीलाल इंटर कालेज में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजा कर लोक गीत गाए गए। मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई।
छात्र अभय पांडेय ने मटकी फोड़ी। पूर्णिमा गर्ग, उमा उपाध्याय, विधि गौतम, सोनम जैन, पूजा शर्मा, आस्था, प्रदीप शुक्ला, राजवीर सिंह मौजूद रहे। माईप्लेवे स्कूल में बच्चे राधाकृष्ण का रूप रखकर आए। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा बच्चों के साथ हुई। प्रसाद का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य रेनू गुप्ता के निर्देशन में कार्यक्रम किए गए।