फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगंज (एटा)। घर के बाहर लगे दरवाजे में अचानक आये करंट को छूने से युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने कस्बा अलीगंज में पेट्रोल पंप के पास जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मार्ग से जाम खुलवाया। परिजन विद्युत कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला चंदन निवासी राजपाल (46) पुत्र रामौतार के घर लगे दरवाजे के ऊपर से बिजली का तार गया है। दोपहर को वह दरवाजा खोलकर अंदर जा रहा था। उसी समय अचानक दरवाजे में करंट आ गया। इसकी चपेट में आकर उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन उसे अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने शव को लेकर क्षेत्र के बिजली घर पर रख दिया। इसके बाद परिजन बिजली विभाग व उनके कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को अलीगंज पेट्रोल पंप के पास ले गए। यहां उन्होंने शव को मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने आक्रोशित लोगों को बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर मार्ग से जाम को खुलवाया। इसके बाद भी ग्रामीणों का आक्रोश शांत नही हुआ और उन्होंने नगला भज्ज के पास जाकर फिर से जाम लगा दिया। इस पर अलीगंज एसडीएम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसडीएम ने परिजनों को शासन स्तर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देकर मार्ग से जाम को हटवाया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शिकायत पर नहीं दिया ध्यान
एटा। करंट लगने से हुई ग्रामीण की मौत के बाद गांव के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त था। उनका कहना था कि तार टूटे होने की उन्होंने क्षेत्र के एसडीओ से शिकायत की थी। इसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस पर कोई गौर नहीं किया। जिसके चलते हुए हादसे में राजपाल की मौत हो गई। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने एसडीओ की गाड़ी का घेराव करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें