फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले के साथ भक्ति में डोलेंगे शिवभक्त

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज में सोमवार से सावन माह के सोमवार की शुरूआत हो रही है। शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन व दुग्धाभिषेक करने की होड़ भक्तों में देखी जाएगी। मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भीड़ के दबाव को देखते हुए मंदिरों में कांस्टेबलों की तैनाती की गई है। सेवायतों ने भी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन


शहर में स्थित रंगेश्वर, भूतेश्वर, पीपलेश्वर, नीलकंठ महादेव, गोकर्णनाथ महादेव, गर्तेश्वर के अलावा नंदगांव के आसेश्वर, गोवर्धन के चक्लेश्वर, महावन के चिंताहरण, वृंदावन के गोपेश्वर आदि शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब जलाभिषेक को उमड़ेगा। भक्त शिवालय में भगवान भोलेनाथ का बेलपत्र, धतूरा, फूल-माला, दूध आदि से अभिषेक कर पूजन करेंगे।

दूर-दराज से कांवड़ियों द्वारा लाया गया गंगा जल शिवलिंग पर चढ़ाया जाएगा। इसके लिए शिवालयों के बाहर शिव भक्तों ने डेरा डाला लिया है। शाम को मंदिरों में तरह-तरह के फूल बंगले व बर्फ के बंगले सजाए जाएंगे। भजन संध्या भी आयोजित होंगी। रविवार को देर रात्रि तक मंदिर के सेवायत रंगाई-पुताई व विद्युत सजावट आदि करवाने में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें