फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के बाद हुई थी युवक की हत्या

विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
एटा। नहर में मृत मिले युवक उमाकांत की लूटपाट के बाद हत्या की गई थी। यह आरोप लगाते हुए मृतक के पिता ने थाना मिरहची में अज्ञात हत्या आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना मारहरा क्षेत्र के गांव पीपरी निवासी राजकिशोर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि 10 जुलाई को उनके मृतक बेटे उमाकांत की शादी वर्षा निवासी मोहनपुर सहावर कासगंज के साथ हुई थीं। जिसमें शामिल होने के लिए वह घर से 25 हजार रुपये की नकदी लेकर निकला था। इसके बाद उसका शव अगले दिन मिरहची के ततारपुर नहर से आगे बरामद हुआ था। पुलिस उस समय युवक के नहर में कूदकर आत्महत्या करने की बात कह रही थी। जबकि मृतक के पिता राजकिशोर ने बेटे की लूटपाट के बाद हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। बता दे कि मृतक दस जुलाई को घर से निकला था। इसके बाद उसकी शाम को रतनपुर समीप बाइक खड़ी मिली थी। जबकि उसके नहर में कूदने की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिस पर पुलिस ने तलाश कराते हुए उसका शव अगले दिन नहर से बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें