फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बरसे बदरा, निचले इलाको में भरा पानी

विज्ञापन
दिनभर बरसे बदरा, निचले इलाको में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। गुरुवार को इंद्रदेव मेहरबान हुए तो शहर पानी-पानी हो गया, सड़क तालाब में तब्दील हो गई। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम होती रही। सड़कों पर जरूरतमंद या फिर कामकाजी लोगों को देखा गया। बाकी लोग घरों में कैद रहे। वहीं सुबह स्कूल पहुंचे बच्चों को दोपहर को घर लेकर आने में भी अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

- नालों से निकाली सिल्ट, सड़कों पर बही
नगर पालिका की ओर से बरसात के दिनों में नालों की सफाई कराई जा रही है। दो दिन पहले नालों से निकाली गई सिल्ट बारिश में सड़कों पर बहती हुई देखी गई। सड़क पर सिल्ट बह जाने से गंदगी व कीचड़ य़ुक्त पानी से ही लोगों को निकलना पड़ा। वाहनों के निकलने से पूरी सिल्ट का पानी में घोल बन गया और बदबूयुक्त पानी ने लोगों में बेचैनी पैदा कर दी।

बरसात में गिरा कच्चा मकान, पांच घायल
अवागढ़। बरसात में गिरे मकान में दबकर एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे से घायलों को बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से घायलों को चिकित्सकों ने गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव खुशरई निवासी पीतम सिंह पुत्र गंगा सिंह अपने परिजनों के साथ दोपहर को अपने कच्चे मकान में बैठे थे। तभी बरसात से मकान की छत गिर गई। इसके नीचे पीतम सिंह, उसकी पत्नी आरती, बेटा शिवा, कालू और चीकू दब गए। अचानक मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मलबे को हटाकर आनन-फानन में दबे लोगों को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद ग्रामीणों ने सभी लोगों को अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने सभी लोगों को गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बारिश में हनुमान गढ़ी मंदिर की दीवार गिरी
राजा का रामपुर। हनुमान गढ़ी मंदिर की दीवार बारिश के चलते गिर गई। गुरुवार को सुबह से शुरू हुई रिमझिम से जहां किसानों को राहत मिली। वहीं जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बा के मढ़िया चौराहा स्थित हनुमान मंदिर की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जबकि यह आम रास्ता है। मगर बारिश होने की वजह से सभी लोग अपने अपने घरों में थे। इसलिए कोई अप्रिय घटना होने से बच गई। बताते चले कि मंदिर की दीवार करीब 13 फीट ऊंची थी।

भरभराकर गिरी दुकान, हादसा टला
सकीट। नगर में बारिश के चलते मुख्य बाजार में एक सिलाई की दुकान भरभरा कर गिर गई, जिससे सिलाई करने वाले कारीगर बाल बाल बच गए।
कस्बा के मुख्य बाजार में शाबिर टेलर की सिलाई की दुकान है, जो रिमझिम बारिश के होने से एक साथ भरभरा कर गिर गई, जिससे सिलाई की मशीने व ग्राहकों के सिले व अदसिले कपड़े दब गये। दुकान को गिरते देख कारीगर निकल कर बाहर खड़े हो गए। जिससे बाल बाल बच गए। देखते ही देखते दुकान जमींदोज हो गई। बाद में आसपास के लोगों ने मलवा में दबी सिलाई मशीनें कपड़े बमुश्किल बाहर निकाले। दुकान गिरने से दुकान मालिक का हजारों का नुकसान हुआ है।
अस्पताल में भर गया पानी
जिला अस्पताल में सर्जिकल वार्ड के आगे ऐसा पानी भरा कि लोगों के लिए मुसीबत बन गया। सर्जिकल वार्ड के बराबर में ही डिस्पेंसरी बनी हुई है। यहां मरीजों को दवा लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद चहुंओर पानी-पानी हो गया जिस कारण से दीमारदार व मरीजों को पानी में घुसकर दवाएं लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें