फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
पहाड़ों पर बारिश से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। गंगा के जलस्तर में विगत 24 घंटे में 40 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है। गुरुवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 163 के निशान पर था। गंगा के बढ़े जलस्तर से गुरु पूर्णिमा पर होने वाले स्नानपर्व पर असर पड़ सकता है। बढ़े जलस्तर के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियां उठानी पड़ेंगी।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण जलस्तर में वृद्धि हो रही है। हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया है। गुरुवार को हरिद्वार से 51558, बिजनौर से 44318 एवं नरौरा से 41374 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया। लगातार बढ़ रहे डिस्चार्ज से शुक्रवार को भी जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी गुरुपूर्णिमा पर्व पर गंगास्नान के लिए पहुंचने वाले लोगों उठानी पड़ेगी। गंगाघाट पर पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। गंगा की तलहटी में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण खतरे की स्थिति बन सकती है। हालांकि सुरक्षित गंगास्नान के लिए बल्लियां और रस्सी भी बांधी गईं हैं।
जलस्तर में वृद्धि देखकर लगातार तटवर्ती इलाके के किसान चिंतित हैं। सबसे ज्यादा चिंतित कादरगंज इलाके के किसान हैं। जलस्तर में उतार चढ़ाव के कारण कटान की स्थिति है। सिंचाई विभाग ने कटान को रोकने के लिए स्टड भी बनाए हैं, लेकिन अभी तक कटान रोकने में कामयाबी नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों की चिंताएं बरकरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें