फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडी जैन मार्केट बंद कर दुकानदारों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा दुकानें खाली करने के विरोध में बुधवार को दुकानदारों ने फिर पीडी जैन मार्केट बंद कर दिया। दुकानदारों ने कोटला चुंगी चौराहे के एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कोटला रोड पर करीब 40 से 45 साल पुराना पीडी जैन मार्केट है। यहां सालों से दुकानदार अपनी दुकानों से परिवार चला रहे हैं। डीएम के निर्देश पर नगर निगम ने 12 जुलाई को पीडी जैन मार्केट के दुकानदारों को तीन दिन में दुकानें खाली करने की चेतावनी दी तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया था। पीड़ित दुकानदारों ने सदर विधायक मनीष असीजा से मिलकर अपनी समस्या रखी थी। विधायक ने नगर निगम अधिकारियों को बुलाकर डीएम के आदेश के संबंध में जानकारी ली थी।

उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया था कि डीएम के सामने समस्या का निदान कराया जाएगा। डीएम से मिलने के लिए 18 जुलाई की तिथि निर्धारित हुई थी। ऐसे में दुकानदारों ने बुधवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। दुकानदारों का कहना है कि सालों बाद दुकानों खाली करा दी गईं तो हमारे परिवार सड़क पर आ जाएंगे। पीडी जैन मार्केट के अध्यक्ष सौरभ पोरवाल ने बताया कि विधायक मनीष असीजा से वार्ता हो गई है, गुरुवार को दुकानदार विधायक के साथ डीएम से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे। मनोज जादौन, मुकेश जैन, विमल यादव, अमल अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, शानू अग्रवाल, बबलू जैन, शांतिलाल शर्मा, मनोज अग्रवाल, जूली जैन, संजय जैन, बलवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें