फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से दो की मौत, कई बीमार

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी में डायरिया कहर बरपाने लगा है। एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तमाम लोग बीमार हैं। 12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्राइवेट अस्पतालों में भी इस समय सबसे ज्यादा मरीज डायरिया के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ही इस समय डायरिया के 20 मरीज भर्ती है। उल्टी-दस्त की शिकायत पर इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों का कहना है कि पानी की कमी हो जाने के कारण इनकी हालत बिगड़ी है। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती शम्सो (95) निवासी कटौती कुआं की मौत हो गई है।

परिवार वालों ने बृहस्पतिवार की रात को 9 बजे उल्टियां होने पर शम्सो को अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं, चालीस वर्षीय एक युवक जिला अस्पताल के बाहर सड़क किनारे भीषण गर्मी में बेहोश हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसे अचानक उल्टी होने लगी थी। उल्टी करते-करते ही वह बेहोश हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


वहीं, जिला अस्पताल के वार्ड फुल हो गए हैं। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया के मरीज भर्ती हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भी इस समय सबसे ज्यादा डायरिया के ही मरीज आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग बीमार हो रहे हैं।

सीएमएस डा. वीके गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी की कमी होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। सभी को सलाह दी जा रही है गर्मियों में घर से बाहर निकलते समय पानी पिएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें