फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने क्रूरता की हदें पार कर दीं

विज्ञापन
बदमाशों ने क्रूरता की हदें पार कर दीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

अमंापुर के मोहल्ला ददवारा में बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से काफी देर तक तांडव मचाया। परिवार के लोग हाथ जोड़कर रोते गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन पत्थर दिल बदमाशों का कलेजा नहीं पिघला। वे सरिया, रॉडों और डंडों से लगातार प्रहार कर रहे। बदमाशों ने वारदात के दौरान क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।
बदमाशों ने एक-एक करके बच्चों को छोड़कर सभी बड़ों पर बेरहमी से प्रहार किए। पूरे घर में जगह-जगह खून फैला पड़ा है। खून के धब्बे बदमाशों की क्रूरता की गवाही दे रहे हैं। इस खौफनाक मंजर की बुधवार को अकेली गवाह रजनी ही मौके पर मौजूद थी। वह भी बदमाशों के खौफ से इतनी अधिक आतंकित थी कि घटना बताते बताते फूट फूटकर रो पड़ती थी। रजनी ने बताया कि बदमाश बुरी तरह से डरा धमका कर सभी के साथ मारपीट कर रहे थे। उसके सिर में भी बदमाशों ने प्रहार किया। सिर में प्रहार होते ही वह गिर पड़ी। उसने डेढ़ साल के अपने बच्चे निक्की को कलेजे से लगा दिया और बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे कुछ देर में होश आया, लेकिन वह बदमाशों को देखकर वह बेहोश की तरह ही पड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बदमाश चले गए तब उसने घर से बाहर निकलकर आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। बताया कि बच्चों में सबसे बड़ी प्रियांशी छह वर्ष की है। जब वह रोई तो बदमाशों ने भी धमका दिया। घायल हुए ओमप्रकाश की दो साल की बच्ची भी इतना डर गई कि उसने अपने आप को कपड़ों से ढक लिया। रजनी की हालत बेहद खराब थी। वह बार-बार उस खौफनाक मंजर को याद करती और भयभीत होने लगती। बदमाशों से रहम की भीख मांगी लेकिन उन्होंने दयाभाव नहीं दिखाया। पौन घंटे तक बदमाश तांडव मचाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें