सहावर में फेसबुक पर देेवी देवताओं की भड़काऊ पोस्ट डालने से हिंदू वादियों में आक्रोश फैल गया। हिंदूवादियों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस को तहरीर। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले जिला योजना समिति के सदस्य व नगर पंचायत सभासद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
फेस पर देवी देवताओं की भड़काऊ पोस्ट वायरल हुई तो हिंदू वादियों के पास भी यह पोस्ट पहुंची। इस पर हिंदूवादी आक्रोशित हो गए। हिंदूवादी एकत्रित हो गए और उन्होंने भड़काऊ पोस्ट पर आक्रोश जताया। हिंदूवादी थाने पर पहुंच गए। उनके द्वारा भड़काऊ पोस्ट डालने वाले जिला योजना समिति के सदस्य व नगर पंचायत सभासद शम्शुद्दीन के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तार करने की मांग की। अजीत सिंह चौहान, अभिषेक तोमर, विवेक चतुर्वेदी, आकाश गुप्ता, राकेश गोला, आमोद सक्सेना, नितिन वार्ष्णेय, नवीन वार्ष्णेय, दिलीप पाठक, मौनू पांडेय, रबी कुमार, सौनू चौहान, रोहित वार्ष्णेय ने मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।